26 Apr 2024, 03:57:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को मारी गोली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2018 4:14PM | Updated Date: Jul 16 2018 4:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचने के प्रयास के दौरान पुलिस ने एक आत्मघाती हमलावर को गोली मार दी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता हशमत स्टेनकजाई ने बताया कि काबुल के मुख्य व्यावसायिक इलाके शेर-ए नॉ पार्क में प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचने की कोशिश के दौरान पुलिस ने उसे चेतावनी दी लेकिन वह नहीं रुका तो गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि उसे पकड़ लिया गया है लेकिन घायल होने की वजह से उसकी मौत हो गई। उसका स्पष्ट लक्ष्य प्रदर्शनकारी थे।  प्रदर्शनकारी निर्वासित उप राष्ट्रपति अब्दुल राशिद दोस्तम को तुर्की से अफगानिस्तान लौटने की अनुमति देने की मांग कर रहे थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »