29 Mar 2024, 15:16:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आतंकवादी हमलों के बाद पाकिस्तान में रविवार को शोक दिवस घोषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2018 10:34AM | Updated Date: Jul 16 2018 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में हालिया आतंकवादी हमलों के पीड़ितों के परिवारों के साथ एकजुटता जताने के लिए रविवार को 'शोक दिवस' घोषित किया गया है। पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' ने बताया कि प्रधानमंत्री नसीरुल मुल्क ने शनिवार को इस आशय की घोषणा की। इस मौके पर राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा।
 
बलूचिस्तान सरकार ने मास्तुंग शहर में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले को लेकर तीन दिन का शोक घोषित किया है। इस हमले में बलूचिस्तान अवामी पार्टी के उम्मीदवार नवाबजादा सिराज रायसानी सहित 129 लोगों की मौत हो गयी और 150 से अधिक घायल हो गये। सिराज को आज सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। उनकी नमाज ए जनाजा क्वेटा छावनी के मूसा स्टेडियम में अदा की गयी। उसके बाद उनका पार्थिव शरीर हेलिकॉप्टर के जरिये उनके गृह नगर कनक ले जाया गया जहां उन्हें सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »