29 Mar 2024, 11:21:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में 162 आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2018 11:28AM | Updated Date: Jul 15 2018 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटे में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 162 आतंकवादी मारे गये हैं। टोलो न्यूज ने अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि सुरक्षाबलों ने देश के विभिन्न हिस्सों में 11 संयुक्त अभियान चलाये तथा 19 हवाई हमले किये। कार्रवाई में 66 आतंकवादी घायल हुए हैं और एक की गिरफ्तारी भी हुई है। 
 
मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ नांगरहार, कुनार, गजनी, पक्तिया, उरोजगन, जबुल, कंधार, फराह, बडगिज, फरयाब, कुंदूज, बल्ख, बदख्शां तथा हेलमंड प्रांत में हमले किये गये। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आतंकवादियों के ठिकानों और हथियारों को नेस्तनाबूद किया गया। इन अभियानों में सुरक्षा बल अथवा नागरिकों के हताहत होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »