24 Apr 2024, 16:33:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंका के मन्नार में मिली सामूहिक कब्र, पाए गए 38 कंकाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2018 10:45AM | Updated Date: Jul 14 2018 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका के मन्नार शहर में एक सामूहिक कब्र मिली है। इस कब्र में 38 कंकाल पाए गए। वर्ष 2009 में इस क्षेत्र में विद्रोही संगठन लिबरेशन टाइगर्स आॅफ तमिल ईलम (एलटीटीई) और श्रीलंका की सेना के बीच जमकर घमासान हुआ था। श्रीलंका में 1983 से 2009 के बीच हुए गृहयुद्ध के दौरान मन्नान पर एलटीटीई का कब्जा था।
 
मार्च महीने में यह कब्र तब मिली, जब इस शहर के उत्तर-पूर्वी इलाके में एक नई इमारत के निर्माण के लिए खोदाई की जा रही थी। सभी कंकाल मन्नार के अस्पताल में रखे गए हैं और चिकित्सकीय अधिकारी उनकी जांच-पड़ताल कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय संगठन यह आरोप लगाते रहे हैं कि सेना और विद्रोहियों के बीच हुई जंग के आखिरी कुछ महीनों में करीब 40 हजार तमिल नागरिकों की जान गई थी। जंग के दौरान सैनिकों द्वारा अपने अधिकारों के दुरुपयोग को लेकर श्रीलंका को आए दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »