20 Apr 2024, 16:49:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान के पंजशीर में भूस्खलन, 10 की मौत, 300 घर क्षतिग्रस्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2018 5:41PM | Updated Date: Jul 12 2018 5:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में पंजशीर प्रांत के पेशघोर गांव में भूस्खलन के कारण करीब 300 घर क्षतिग्रस्त हो गए जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी। यह आपदा बुधवार रात को आई। अधिकारियों के मुताबिक दो हेलिकॉप्टरों, एक बचाव एवं आपातकालीन राहत दल को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया है।

अफगानिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता उमर मोहम्मदी ने गुरुवार को बताया कि पेशघोर गांव में भूस्खलन के कारण मलबे में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना पहली प्राथमिकता है। नाटो शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स गए राष्ट्रपति अशरफ गनी ने प्रशासन को पीड़ति लोगों की हर संभव मदद करने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान के कई क्षेत्रों में भूस्खलन की घटना आम बात है।  जंगलों की कटाई के कारण भूस्खलन की घटनाओं में इजाफा हुआ है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »