20 Apr 2024, 05:23:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नजरबंद नोबेल विजेता की विधवा पत्नी ने छोड़ा चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2018 10:52AM | Updated Date: Jul 11 2018 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। आठ साल से नजरबंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ली शाओबो की विधवा ली जिया ने मंगलवार को चीन छोड़ दिया। वह फिनएयर की फ्लाइट से जर्मनी रवाना हो गईं। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन और पश्चिमी देश उनकी रिहाई को लेकर लंबे समय से चीन पर दवाब बना रहे थे। जिया के भाई ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अपने नए जीवन की शुरूआत के लिए बहन बीजिंग से यूरोप रवाना हो चुकी हैं। उन सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने मुश्किल भरे इन सालों में उनकी मदद की और उनका ध्यान रखा।'
 
जिया को ऐसे समय पर रिहा किया गया है जब चीन के प्रधानमंत्री ली कछ्यांग जर्मनी की यात्रा पर जाने वाले हैं। जर्मनी ने इस साल मई में जिया को छोड़ने के लिए चीन पर जोर दिया था। जिया की रिहाई को अमेरिका के साथ शुरू हुए ट्रेड वार में जर्मनी को अपने पाले में रखने के चीन के प्रयास के तौर पर भी देखा जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »