29 Mar 2024, 16:54:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका का दबदबा कम करने अरब देशों को सस्ता कर्ज देगा चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2018 10:49AM | Updated Date: Jul 11 2018 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अरब देशों को सस्ते कर्ज और मानवीय मदद के लिए 2300 करोड़ डॉलर देने की घोषणा की। अपनी ऊर्जा जरूरतें पूरी करने के लिए चीन अरब देशों पर निर्भर है। लिहाजा उसने अरब देशों में अमेरिका व यूरोप का दबदबा कम करने और अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए बड़ा एलान किया है।
 
बीजिंग में आयोजित अरब नेताओं के सम्मेलन में जिनपिंग ने कहा, 2300 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद के अलावा यमन, जॉर्डन और लेबनान को मानवीय सहायता के लिए नौ करोड़ डॉलर जबकि अन्य परियोजनाएं पूरी करने के लिए 15.1 करोड़ डॉलर दिए जाएंगे। जिनपिंग ने हालांकि यह नहीं बताया कि यह रकम कैसे और कब दी जाएगी? उन्होंने कहा, 'चीन और अरब देशों को रणनीतिक विकास और अन्य संबंधित परियोजनाओं को पूरा करने के लिए तालमेल के साथ काम करना होगा।' महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड परियोजना की दृष्टि से भी पश्चिम एशिया चीन के लिए अहम है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »