25 Apr 2024, 18:39:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

थाईलैंड की 'विश्व प्रसिद्ध' गुफा में अतिरिक्त सुरक्षा बरती जाए : PM

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2018 10:45AM | Updated Date: Jul 11 2018 10:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकॉक। थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओचा ने कहा है कि विश्व प्रसिद्ध गुफा के अंदर फंसे यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी जहां हाल ही में फुटबॉल कोच सहित 12 जूनियर फुटबॉल खिलाड़ी फंस गये थे। प्रयुत ने आगाह किया कि गुफा के अंदर और बाहर सुरक्षा उपाय बेहतर करने होंगे।
 
प्रधानमंत्री ने कहा, 'भविष्य में हम गुफा के अंदर और बाहर इसकी निगरानी करेंगे। यह गुफा विश्व प्रसिद्ध गुफा है, हमें गुफा के अंदर और अधिक प्रकाश के इंतजाम करने होंगे और संकेतक लगाने होंगे। उन्होंने कहा यह बहुत ही खतरनाक गुफा है। गुफा लोगों के जाने के लिए तब तक बंद कर देनी चाहिए, जब तक सब कुछ ठीक नहीं हो जाता। 
 
बचाव कार्य रविवार से शुरू किया गया था और उस दिन चार लड़कों को बाहर निकाल लिया गया था तथा सोमवार को चार अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने कहा कि आशा है कि शेष चार लड़कों और उनके कोच को मंगलवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। गौरतलब है कि 23 जून को फुटबॉल अभ्यास के बाद 12 लड़के और उनका कोच गुफा को देखने के लिए गये थे। भारी बारिश और बाढ़ आने से गुफा में पानी लगातार बढ़ने लगा और ये सभी गुफा में फंस गये थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »