28 Mar 2024, 19:40:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति को जेल में ही रहना होगा : सुप्रीम कोर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2018 11:18AM | Updated Date: Jul 10 2018 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साओ पाऊलो। ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला डासिल्वा को जेल में ही रहना होगा। मुख्य न्यायाधीश कार्लोस थामसन फ्लोरेस ने अपने फैसले में कहा कि उन्हें अभी जेल में  ही रहना चाहिए। इस फैसले के बाद उनकी संभावित रिहाई के लगभग सभी रास्ते बंद हो गए हैं। इससे पहले दिन में एक अन्य न्यायाधीश ने उनकी रिहाई के बारे में आदेश जारी किया था जिसे लेकर एक वकील ने अपनी याचिका में आग्रह किया था कि इस मामले में स्थिति स्पष्ट की जाए ताकि वह आगामी अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनावों के लिए प्रचार कर सकें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »