28 Mar 2024, 21:17:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

क्रिश्चनिंग सेरेमनी में 7 लाख रु. की किताब तोहफे में देंगे प्रिंस हैरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2018 10:44AM | Updated Date: Jul 10 2018 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी अपने भतीजे यानी प्रिंस विलियम के सबसे छोटे बेटे प्रिंस लुई को 7 लाख रु. की किताब तोहफे में देंगे। सोमवार को प्रिंस लुई की क्रिश्चनिंग सेरेमनी होनी है। किताब का नाम विनी द पूह है और ये पहली बार 1962 में छापी गई थी। उसके बाद छपने वाला विनी का ये दूसरा संस्करण है।
 
प्रिंस हैरी और मेगन मिलकर अपने भतीजे और भतीजी के लिए एक लाइब्रेरी तैयार कर रहे हैं। प्रिंस हैरी किताबें पढ़ने के शौकीन हैं और बचपन में सोने से पहले मां डायना से कहानी जरूर सुनते थे। हैरी और मेगन इससे पहले 21 लाख की किताब लेविस कैरोल की 'थ्रू द लुकिंग ग्लास' खरीदने वाले थे। लेकिन बाद में उन्हें विनी द पूह खरीदना ज्यादा बेहतर विकल्प लगा। 11 हफ्ते के प्रिंस लुई की क्रिश्चनिंग सेरेमनी सेंट जेम्स पैलेस में होगी, जिसमें परिवारवाले और नजदीकी दोस्त ही शामिल होंगे।
 
चार साल के प्रिंस जॉर्ज और तीन साल की प्रिंसेस शार्लोट अपने छोटे भाई के इस खास कार्यक्रम में मौजूद होंगी। ये पहला मौका होगा जब ड्यूक और डचेस आॅफ कैम्ब्रिज के साथ उनके तीनों बच्चे किसी समारोह में साथ नजर आएंगे। राजगद्दी पर बैठने वालों की कतार में लुई का नंबर प्रिंस चार्ल्स, प्रिंस विलियम, प्रिंस हैरी और प्रिंस जॉर्ज के बाद आएगा।
 
कार्यक्रम में प्रिंस लुई के गॉडपेरेंट 40 मिनट के इस पारंपरिक समारोह का हिस्सा होंगे। गॉडपेरेंट आमतौर पर राजपरिवार के किसी नजदीकी शख्स को बनाया जाता है। माना जा रहा है प्रिंस विलियम के प्राइवेट सेक्रेटरी मीगल हेड लुई के गॉडफादर हो सकते हैं। मीगल इस साल पद छोड़नेवाले हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »