28 Mar 2024, 16:45:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शेख हसीना बोलीं - जेल में बीमारी का ढोंग कर रहीं खालिदा जिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2018 10:53AM | Updated Date: Jul 9 2018 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया पर, भ्रष्टाचार के लंबित मामलों के सिलसिले में अदालत में पेश होने से बचने के लिए जेल में बीमारी का ढोंग करने का आरोप लगाया है। बता दें कि देश की तीन बार प्रधानमंत्री रहीं खालिदा ढाका की 200 साल पुरानी जेल में चार महीने से बंद हैं।
 
विपक्षी पार्टी बीएनपी की अध्यक्ष खालिदा को जिया चैरिटेबल ट्रस्ट में भ्रष्टाचार के मामले में सुनवाई के लिए कई तारीखें निश्चित किए जाने के बाद भी अदालत नहीं ले जाया गया। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शनिवार को सत्तारूढ़ अवामी लीग की बैठक में कहा कि जिया बीमार है लेकिन इतनी भी बीमार नहीं हैं कि अदालत में पेश ना हो पाएं। उन्होंने कहा कि जिया अदालत में पेशी से बचने के लिए बीमारी का नाटक कर रही हैं क्योंकि वह जानती हैं कि अगर वह सुनवाई में पहुंची तो पकड़ी जाएंगी। यह वास्तविकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »