28 Mar 2024, 23:54:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2018 10:49AM | Updated Date: Jul 9 2018 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तोक्यो। जापान में तोक्यो के बाहरी इलाके में शनिवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता 5.9 दर्ज की गई। इससे राजधानी में भवन हिलने लगे, लेकिन सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की गई है। सर्वे के अनुसार, भूकंप 8.23 मिनट पर आया। इसका केंद्र होंशु के पूर्वी तट पर 39 किलोमीटर की गहराई पर था। जापान की मौसम एजेंसी ने कहा कि सुनामी की चेतावनी नहीं की जा रही है।
 
जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। तोक्यो के बाहर चीबा क्षेत्र के बाशिंदों को तेज झटके महसूस हुए। कुछ ने कहा कि भूकंप के चलते आलमारियों से सामान नीचे गिर गए। सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने कहा कि इस क्षेत्र में परमाणु संयंत्रों में कोई परेशानी आने की खबर नहीं है। वैसे राजधानी के बाहर नारिता हवाई अड्डे पर कुछ देर के लिए परिचालन स्थगित कर दिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »