20 Apr 2024, 04:20:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी रेस्त्रां में गोलीबारी, एक भारतीय छात्र की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2018 4:06PM | Updated Date: Jul 8 2018 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंग्टन। अमेरिका में मिसौरी के कंसास शहर में एक रेस्त्रां में शुक्रवार को अज्ञात हमलावर ने गोलीबारी की जिसमें तेलंगाना के एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने हमलावर के संबंध में सूचना देने वालों को  10 हजार डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है।
 
कंसास पुलिस का दावा है कि हमलावर ने लूटपाट के इरादे से गोलीबारी की जिसमें शरत कोप्पू (26) की मौत को गयी। पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर सीसीटीवी का फुटेज डाल कर बदमाश को पकड़वाने  में लोगों से मदद मांगी है। वीडियो में बदमाश सफेद और भूरी रंग की शर्ट में नजर आ रहा है।
 
शरत के दोस्त ने शनिवार को तेलंगाना के वारांगल जिले में रहने वाले उसके  परिजनों को घटना के बारे में फोन पर जानकरी दी। कंसास में यूनिवर्सिटी आॅफ मिसौरी में एम एस की पढ़ाई करने वाला शरत शुक्रवार शाम अपने दोस्तों के साथ जेस फिश एडं चिकन मार्केट में एक रेस्त्रां में बैठा था। इस दौरान हुए हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »