20 Apr 2024, 20:45:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उजबेकिस्तान ने भी शांति वार्ता के लिए भेजा था न्योता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2018 10:53AM | Updated Date: Jul 7 2018 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उजबेकिस्तान। उजबेकिस्तान  ने अफगानिस्तान की सरकार और तालिबान को अपनी जमीन पर शांति वार्ता का न्योता भेजा था।  उजबेकिस्तान  के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि हमें उम्मीद है कि दोनों पक्षों में बातचीत के बाद संघर्ष विराम को अनिश्चित काल के लिए बढ़ाया जा सकता है। हम शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अफगानिस्तान और तालिबान के बीच सीधी वार्ता कराने के लिए उजबेकिस्तान की धरती पर हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। 

अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता के मद्देनजर उजबेकिस्तान ने इस साल मार्च में अफगान शांति सम्मेलन का आयोजन किया था। लेकिन तालिबान ने इसमें भाग नहीं लिया था। उजबेकिस्तान के विदेश मंत्रालय का कहना है कि शांति प्रक्रिया के लिए उसने तालिबान के वरिष्ठ सदस्यों के साथ संपर्क स्थापित किया है और बैठकें भी की हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »