20 Apr 2024, 19:37:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन-जापान के रिश्तों में सुधार, प्रधानमंत्री शिंजो आबे को न्योता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2018 11:03AM | Updated Date: Jul 6 2018 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। दक्षिण चीन सागर पर अपने-अपने स्वामित्व को लेकर चीन और जापान के बीच खटाई में चल रहे रिश्तों में सुधार होने की संभावना देखी जा रही है। इसके पीछे कारण है कि चीन ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को अपने यहां यात्रा करने का न्योता दिया है। 
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा कि 'जापान के प्रधानमंत्री की चीन यात्रा को लेकर दोनों देशों के अधिकारी आपस में संपर्क में हैं। इसके पक्ष में माहौल बनाने के लिए अधिकारियों के बीच मुलाकात होती रहनी चाहिए।
 
पिछले साल नवंबर में वियतनाम में एशिया प्रशांत महासागरीय आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और एबी की मुलाकात हुई थी। चीन और जापान दोनों अपने कटु इतिहास को लेकर अक्सर एक-दूसरे के खिलाफ तीखी बयानबाजी करते रहे हैं। चीन आरोप लगाता रहा है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान और इससे पहले चीन पर किए आक्रमण के लिए जापान ने कभी खेद प्रकट नहीं किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »