24 Apr 2024, 01:15:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मलयेशिया के पूर्व पीएम नजीब रजाक गिरफ्तार, ये था आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2018 11:12AM | Updated Date: Jul 4 2018 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्वालालंपुर। मलयेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक को मंगलवार को राज्य विकास निधि 1एमडीबी भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार कर लिया। मलयेशियाई भ्रष्टाचार रोधी आयोग (एमएसीसी) ने एक बयान में कहा कि नजीब को 1एमडीबी की पूर्व इकाई, एसआरसी इंटरनेशनल से जुड़ी जांच के सिलसिले में दोपहर 2.35 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
 
अधिकारियों ने कहा कि नजीब पर वर्ष 2009 में उनके द्वारा स्थापित निधि से 70 करोड़ डॉलर गबन करने का आरोप है। एमएसीसी ने कहा कि नजीब को बुधवार को कुआलालंपुर अदालत में आरोपित किया जाएगा। मई में प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद के हाथों हार का सामना करने के बाद से ही नजीब के खिलाफ जांच चल रही है। नजीब ने किसी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »