20 Apr 2024, 12:31:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

किम जोंगने मांगी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2018 11:05AM | Updated Date: Jul 4 2018 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मदद की अपील की है। एक जापानी अखबार ने दोनों देशों के कई अज्ञात सूत्रों के हवाले से रविवार को पेश की एक रिपोर्ट में दावा किया है कि किम ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी ऐतिहासिक शिखर वार्ता के बाद चीनी राष्ट्रपति से प्योंगयोंग के ऊपर लगे प्रतिबंध हटवाने में मदद मांगी है, जो देश की अर्थव्यवस्था को खत्म कर रहे हैं। साथ ही वाशिंगटन के साथ चल रही परमाणु निरस्तीकरण की वार्ता में भी बीजिंग से अपना समर्थन करने की मांग की है। योमियूरी शिमबुन अखबार का कहना है कि किम ने ये आग्रह पिछले महीने बीजिंग में शी के साथ हुई अपनी तीसरी बैठक के दौरान की और चीनी राष्ट्रपति ने उन्हें हर संभव मदद का वादा भी किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »