19 Apr 2024, 17:41:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उत्तर कोरिया दौरे के कारण टली भारत-अमेरिका वार्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2018 11:03AM | Updated Date: Jul 4 2018 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका ने बीते हफ्ते ही भारत के साथ होने जा रही 2+2 वार्ता को अचानक टाल दिया था। हालांकि, इसकी कोई ठोस वजह नहीं बताई गई थी लेकिन अब यह साफ हो गया है कि इसके पीछे वजह अमेरिकी विदेश मंत्री का उत्तर कोरियाई दौरा था। वाइट हाउस के मुताबिक, माइक पॉम्पिओ 5 जुलाई को उत्तर कोरिया की यात्रा पर जा रहे हैं। भारत और अमेरिका के बीच 6 जुलाई से वार्ता होने वाली थी और पॉम्पिओ उसका अहम हिस्सा थे। ऐसे में पॉम्पिओ का सिर्फ एक दिन पहले उत्तर कोरिया का दौरा इस वार्ता को टालने की सबसे बड़ी वजह हो सकती है।
 
यह वार्ता दोनों देशों के बीच रणनीतिक और रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से होने वाली थी। वाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप पर परमाणु निरस्त्रीकरण के महत्वपूर्ण काम को जारी रखने के लिए विदेश मंत्री पॉम्पिओ 5 जुलाई को उत्तर कोरिया के लिए रवाना होंगे और इस दौरान किम जोंग-उन और उनकी टीम से मुलाकात करेंगे। विदेश विभाग ने पॉम्पिओ के इस दौरे की पुष्टि करते हुए कहा कि वह पांच से सात जुलाई को उत्तर कोरिया के दौरे पर होंगे। वह पांच से 12 जुलाई के दौरान तोक्यो, हनोई, अबू धाबी और ब्रसेल्स का दौरा करेंगे। पोम्पियो सात जुलाई को जापान और आठ जुलाई को दक्षिण कोरिया के अधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »