29 Mar 2024, 02:57:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

किम जोंग के बचाव में उतरे ट्रंप, बोले- उ. कोरिया परमाणु खत्म करने के बारे में बेहद गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2018 11:18AM | Updated Date: Jul 3 2018 11:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। उत्तर कोरिया की परमाणु निरस्त्रीकरण की नीयत को लेकर मीडिया में आई खबरों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खारिज कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया था कि किम जोंग उन परमाणु हथियारों को पूरी तरह नष्ट करने के पक्ष में नहीं है। खबरों को लेकर ट्रंप ने जोर देकर कहा है कि उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियार खत्म करने के मामले बहुत गंभीर है। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को बताया कि मेरी और उत्तरी कोरियाई नेता किम जोंग के बीच एक अच्छी समझ है। उन्होंने कहा कि जोंग उन के साथ मैंने दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने कहा मुझे पूरा भरोसा है कि जोंग अपने वादे पर खरे उतरेंगे।
 
बता दें कि हाल में अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि उत्तर कोरिया देश में मौजूद परमाणु हथियारों और गोपनीय उत्पादन स्थल को छुपाने के तरीकों पर भी विचार कर रहा है। वॉशिंगटन पोस्ट अखबार ने खुफिया विभाग के अधिकारियों का हवाला देते हुए लिखा है कि अमेरिकी खुफिया विभाग के अधिकारियों का निष्कर्ष है कि उत्तर कोरिया पूरे तौर पर अपने परमाणु हथियारों का समर्पण करने के पक्ष में नहीं है।
 
रिपोर्ट में कहा किया गया है कि कोरिया ने परमाणु बमों के लिए यूरेनियम का उत्पादन तेज कर दिया है। गुप्त जगहों पर यूरेनियम तैयार किया जा रहा है। उत्तर कोरिया का यह रवैया सिंगापुर में 12 जून को उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई शिखर बैठक के दौरान बनी सहमति के विपरीत है। बैठक में किम ने अमेरिका की ओर से सुरक्षा की पूर्ण गारंटी के एवज में 'पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण' की बात कही थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »