20 Apr 2024, 13:38:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लॉन्चिंग से पहले क्रैश हुआ जापानी रॉकेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2018 11:57AM | Updated Date: Jul 2 2018 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

होक्काइडो। जापानी कंपनी इंटरस्टेल्लर टेक्नॉलाजी द्वारा निर्मित एमओएमओ-2 रॉकेट उड़ान भरने से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रॉकेट MOMO-2 को अंतरिक्ष की परिधि में भेजने की तैयारी कर ली गई। सब कुछ सही था। रॉकेट लॉन्च भी हो गया लेकिन अचानक उसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। उड़ान भरने के चंद सेकेंड बाद ही रॉकेट क्रैश हो गया और जमीन पर गिरते ही धमाके के साथ आग के गोले में तब्दील हो गया।
 
लॉन्चिंग के करीब 10 सेकेंड बाद तकरीबन 10 मीटर तक ऊपर जाने के बाद यह जमीन पर वापस आ गिरा। जमीन पर गिरते ही एक जोरदार धमाका हुआ और हर तरफ बस आग की लपटें नजर आने लगीं। मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि लॉन्चिंग के बाद रॉकेट को कुछ अवलोकन उपकरणों के साथ भेजा जा रहा था।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »