19 Apr 2024, 04:45:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में आत्मघाती हमले में 19 व्यक्ति घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 1 2018 3:27PM | Updated Date: Jul 1 2018 3:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किरकुक। इराक के किरकुक में आज किये गए एक आत्मघाती हमले में 19 व्यक्ति घायल हो गए। यह हमला उस गोदाम को निशाना बनाते हुए किया गया जहां गत मई में संपन्न चुनाव की मतपेटियां रखी गई थीं और यह विस्फोट मतों की दोबारा गिनती के कुछ दिनों पहले हुआ है।
 
एक सुरक्षा सूत्र ने बताया, ‘‘एक आत्मघाती हमलावर ने गोदाम के मुख्य प्रवेशद्वार के पास विस्फोट कर दिया जिसमें नौ पुलिसकर्मी , आतंकवाद निरोधक इकाई के छह सदस्य और चार नागरिक घायल हो गए।’’
 
किरकुक के गवर्नर रकान उल जुबुरी ने बताया कि विस्फोट में इमारत क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन मतपेटियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। इराक के उच्चतम न्यायालय ने धांधली के आरोप के बाद उन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतगणना का आदेश दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »