20 Apr 2024, 10:07:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मैं ऐसे प्लेन में जा रही हूं जिसकी हालत बदतर है : इंजीनियर सुरभि गुप्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2018 11:00AM | Updated Date: Jun 30 2018 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। घाटकोपर में गुरुवार प्लेन क्रैश हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। मारे गए पांच लोगों में शामिल प्लेन की रखरखाव इंजीनियर सुरभि गुप्ता ने अपने पिता को फोन पर बताया था कि वह 'खराब विमान' में उड़ान के लिए जा रही हैं। सुरभि ने प्लेन पर जाने से पहले अपने पिता से बात की थी। उन्होंने सुबह अपने पिता को फोन कर के विमान की खराब हालत के बारे में बताया था। सुरभि के पिता एस पी गुप्ता ने सोनीपत में अपने घर पर संवाददाताओं को बताया कि हमारी कल सुबह फोन पर बात हुई थी। 
 
रोजाना की बातचीत के दौरान उसने बताया कि वह बदतर हालत वाले विमान में कुछ देर बाद उड़ान भरेगी। उसने बताया कि विमान की हालत बहुत खराब है...। पिता ने आश्चर्य जताया कि ठीक हालत में नहीं होने के बावजूद उड़ान भरने की अनुमति किसने दी। हालांकि, गुप्ता ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि घटना के बाद अधिकारियों द्वारा उच्च स्तरीय जांच की जाएगी जिससे यह पता चल सके इस हादसे के लिए कौन लोग जिम्मेदार हैं। सुरभि की पिछले साल ही शादी हुई थी और उसके पति भी पायलट हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »