28 Mar 2024, 17:56:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया : तेल टैंकर में लगी आग, 9 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2018 10:55AM | Updated Date: Jun 30 2018 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लागोस। नाइजीरिया की वाणिज्यिक राजधानी लागोस में एक तेल टैंकर में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य झुलस गये जबकि 53 अन्य वाहन भी जलकर खाक हो गये। लागोस राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता एडेशिना तियामियू ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाम साढ़े पांच बजे टैंकर से अचानक तेल बहने लगा और इसमें आग लग गयी जिसने अपनी चपेट में अन्य वाहनों को भी ले लिया। 
 
इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य झुलस गये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संघीय सड़क सुरक्षा आयोग के प्रवक्ता बी सी कजीम ने कहा कि दुर्घटना लागोस से बाहर जाने वाली सड़क पर ओटोतोला पुल के पास हुई। वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण यह दुर्घटना हुयी। टैंकर के अलावा पांच बसें, दो ट्रक, एक साइकिल और 45 कारें भी आग की चपेट में आ गयीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »