25 Apr 2024, 02:18:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उत्तर कोरिया जाएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2018 10:50AM | Updated Date: Jun 30 2018 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ परमाणु निरस्त्रीकरण पर उत्तर कोरिया की योजना पर चर्चा करने के लिए अगले सप्ताह प्योंगयांग की यात्रा पर जायेंगे। फाइनांसियल टाइम्स की प्रकाशित रिपोर्ट में इस योजना से अवगत लोगों के हवाले से इस आशय की जानकारी गयी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उ.कोरिया दौरे के कारण ही पोम्पिओ ने आगामी 6 जुलाई को वाशिंगटन में भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ बैठक को स्थगित कर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच गत 12 जून को सिंगापुर में हुई शिखर बैठक के बाद पोम्पिओ प्योंगयांग के दौरे पर जाने वाले पहले अमेरिकी मंत्री होंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »