29 Mar 2024, 16:51:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मैरीलैंड में सामाचार पत्र कार्यालय में गोलीबारी, पांच मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2018 5:23PM | Updated Date: Jun 29 2018 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैरीलैंड। अमेरिका में एनापोलिस प्रांत की राजधानी मैरीलैंड में गुरुवार को एक सामाचार पत्र के न्यूजरूम में एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी कर पांच लोगों को मार डाला तथा कुछ अन्य को घायल कर दिया। अधिकारियों ने इस आशय की जानकारी दी। संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दैनिक कैपिटल गजट समाचार पत्र पर हुए इस हमले का उद्देश्य ज्ञात नहीं हो सका है।  बंदूकधारी ने कांच के दरवाजो को निशाना बनाया जिसके पीछे कई कर्मचारी मौजूद थे।

कैपिटल गजट की एक डिजिटल वेबसाइट भी है और इसका संबंध बाल्टीमोर सन मीडिया ग्रुप से है। ऐनी अरुंडेल काउंटी के कार्यकारी अधिकारी स्टीव शूह ने प्रेस सम्मेलन में कहा, शूटर हिरासत में है और इस समय उससे पूछताछ की जा रही है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता लिंडसे वाल्टर्स ने कहा कि गोलीबारी की घटना के बारे में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को बता दिया गया है।

सुश्री वाल्टर्स ने कहा,"हमारे विचार और प्रार्थना उन सभी के साथ हैं जो इस घटना से प्रभावित हैं।" श्री ट्रम्प विस्कॉन्सिन में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद विमान एयर फोर्स वन से वांशिगटन लौट रहे हैं। ऐनी अरुंडेल काउंटी पुलिस प्रवक्ता लेफ्टिनेंट रयान फ्रेशर ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस ने विस्फोटकों के लिए एनापोलिस में इमारत की जांच की है और इस बात की छानबीन की जा रही है कि इस हमले में कहीं एक से अधिक संदिग्ध हमलावर तो शामिल नहीं थे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »