28 Mar 2024, 16:24:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत के आयात शुल्क में कटौती करेगा चीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2018 11:01AM | Updated Date: Jun 29 2018 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन ने भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, दक्षिण कोरिया और लाओस से आयात शुल्क में कटौती की घोषणा की है जो आगामी एक जुलाई से प्रभावी होगा। वित्त मंत्रालय ने कहा कि विश्व व्यापार संगठन में प्रवेश से पहले 2001 में हस्ताक्षर किए गए एशिया-प्रशांत व्यापार समझौते के तहत चीन की प्रतिबद्धताओं के हिस्से के रूप में यह घोषणा की है। इससे कुछ रसायनों, आॅप्टिकल पुरजों और टेलीविजन कैमरों जैसे 2,323 श्रेणियों के सामानों पर आयात शुल्क कम हो जाएंगे।
 
एक सूची के अनुसार चीन के कैबिनेट ने उक्त पांच देशों के सोयाबीन पर भी शुल्क हटाने का फैसला किया जो पहले तीन प्रतिशत थे। सोयाबीन भोजन पर लगाए गए पांच प्रतिशत शुल्क को भी हटा लिया जाएगा। अमेरिकी कृषि विभाग के मुताबिक सोयाबीन के निर्यातक भारत ने पिछले साल 269,275 टन सोयाबीन निर्यात किये थे। जनवरी 2017 में छह एपीटीए सदस्यों के बीच शुल्क रियायत वार्ता के चौथे दौर के दौरान एक नई व्यवस्था के बाद शुल्क में कटौती की घोषणा की गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »