20 Apr 2024, 19:36:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस को वैश्विक चर्चाओं का हिस्सा होना चाहिए : डोनाल्ड ट्रम्प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2018 10:59AM | Updated Date: Jun 29 2018 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का मानना है कि रूस को वैश्विक विदेश नीति के मुद्दों को प्रभावित करने वाली चर्चाओं का हिस्सा होना चाहिए। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पेयो ने बुधवार को सीनेट कमेटी के सामने ट्रम्प के इरादे का खुलासा किया। ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अगले महीने मुलाकात होने की संभावना है।
 
पोम्पेओ ने कहा कि ट्रम्प  पुतिन के साथ किसी भी बैठक के दौरान इसबात पर जोर देंगे कि अमेरिकी चुनावों में रूसी मध्यस्थता पूरीतरह अस्वीकार्य है। यह पूछे जाने पर कि क्या रूस को औद्योगिक राष्ट्रों के जी 7 समूह का हिस्सा होना चाहिए, पोम्पेओ ने कहा, राष्ट्रपति गहराई से मानते हैं कि रूस को इन महत्वपूर्ण भूरणनीतिक वार्तालापों का हिस्सा होना अनिवार्य है और इसका एक लंबा इतिहास है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »