24 Apr 2024, 01:02:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नेपाल के 15 गांवों को भूस्खलन का अलर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2018 11:05AM | Updated Date: Jun 27 2018 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल के तेहराथुम जिले के कम से कम 15 गांव को भूस्खलन के लिहाज से खतरानरक चिन्हित किए गए हैं और इसके लिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। समाचार पत्र 'दी काठमांडू पोस्ट 'की रिपोर्ट के अनुसार तेहराथुम जिला प्राकृतिक आपदा राहत समिति ने इस मानसून में भूस्खलन के खतरे का अर्लट जारी कर दिया है।
 
मुख्य जिला अधिकारी बेदनिधी खनाल ने बताया कि लोगों को भूस्खलन के खतरे से अगाह करते हुए उन्हें आवश्यक तैयारी करने को कहा है। जिला के रेड क्रॉस कार्यालय ने बताया कि बसंतपुर, अंगदिम, अम्बुंग, इशीबु, जिरिखीम्ती, खमलालंग, ओयाकजंग, फुलेक और सुंगनाम गांवों को भूस्खलन का खतरा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »