28 Mar 2024, 21:21:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

गुटेरस ने महिलाओं के वाहन चलाने की आजादी का किया स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2018 12:04PM | Updated Date: Jun 26 2018 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने सऊदी अरब में महिलाओं को वाहन चलाने पर लगे प्रतिबंध हटने का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे महिलाओं को और नये अवसर मिलने की उम्मीद है। सऊदी सरकार ने पिछले साल सिंतबर एक घोषणा की थी कि महिलाओं को वाहन चलाने पर प्रतिबंध को जून 2018 में समाप्त कर दिया जाएगा।
 
गुटेरस तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यह महत्वपूर्ण कदम है। इससे आगे महिलाओं को नौकरी तथा सार्वजनिक जीवन के अन्य हिस्सों में उनकी भागीदारी बढ़ने में मदद मिल सकती है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने एक बयान जारी करके कहा कि गुटेरस ने सऊदी अरब की महिलाओं के द्वारा अपना हक हासिल करने के लिए किए गए संघर्ष की प्रशंसा की है। इससे महिलाएं सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में योगदान देकर देश के विकास में मदद कर सकेंगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »