25 Apr 2024, 10:36:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिकी संसद के निचले सदन की होड़ में भारतवंशी अरुणा मिलर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2018 11:58AM | Updated Date: Jun 26 2018 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। भारतीय अमेरिकी सिविल इंजीनियर अरुणा मिलर मैरीलैंड सीट से अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस आॅफ रिप्रजेंटेटिव का सदस्य बनने की होड़ में शामिल हैं। चुनाव जीतने पर वह सदन में प्रवेश करने वाली दूसरी भारतवंशी महिला होंगी। प्रमिला जयपाल निचले सदन की सदस्य बनने वाली पहली भारतवंशी महिला हैं। हैदराबाद में जन्मीं मिलर 1972 में सात साल की उम्र में अमेरिका आई थीं। मैरीलैंड से डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए मिलर (53) का मुकाबला पहले अपनी पार्टी के डेविड ट्रोन से होगा। 
 
26 जून को होने वाले इस चुनाव में जीतने वाले का सदन में प्रवेश तय माना जा रहा है क्योंकि इस सीट पर डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थिति काफी मजबूत है। मिलर को ट्रोन से कड़ी चुनौती मिल सकती है। कारोबारी ट्रोन संसदीय चुनाव में सबसे ज्यादा रुपये खर्च करने वाले नेता बन गए हैं। चुनाव प्रचार में उन्होंने अपनी जेब से एक करोड़ डॉलर (करीब 68 करोड़ रुपये) खर्च किए हैं जबकि मिलर अपने समर्थकों से 13.6 लाख डॉलर ही जुटा पाई हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »