19 Apr 2024, 18:53:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जर्मनी : इमारत विस्फोट- 25 लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2018 11:13AM | Updated Date: Jun 25 2018 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। जर्मनी की पुलिस ने कहा है कि वुप्पर्तल शहर में एक विस्फोट से एक इमारत नष्ट हो गई और इसमें 25 व्यक्ति घायल हुए हैं जिसमें चार की हालत गंभीर है। पुलिस का कहना है कि शनिवार को आधी रात से कुछ ही समय पहले बहुमंजिला इमारत में जोरदार धमाका हुआ। इससे आसपास स्थित घरों के लोग घबरा गए और वे सड़कों पर आ गए। मकान के कई हिस्सों में आग लग गई।
 
दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मुश्किल हुई क्योंकि इमारत के हिस्से गिर रहे थे। दमकल कर्मियों ने इमारत से चार व्यक्तियों को निकाला जो गंभीर रूप से घायल थे।अन्य 21 व्यक्ति मामूली रूप से घायल थे और उनका मौके पर ही स्वास्थ्य र्किमयों द्वारा इलाज किया गया।  पुलिस ने कहा कि रविवार को वे अभी भी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। वे विस्फोट के कारण की जांच कर रहे हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »