20 Apr 2024, 14:04:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबान ने की 16 जवानों की हत्या, 33 का अपहरण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2018 10:37AM | Updated Date: Jun 23 2018 10:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के बदघिस प्रांत में तालिबानी आतंकवादियों ने अपनी तरफ से घोषित संघर्ष विराम की अवधि शुक्रवार को समाप्त होने के बाद 16 पुलिस जवानों और दो नागरिकों की हत्या कर दी। इसके अलावा एक सड़क निमार्ण कंपनी के 13 इंजीनियरों तथा 20 गार्डों का भी अपहरण कर लिया है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तालिबान ने राष्ट्रपति अशरफ गनी के उस आग्रह को भी खारिज कर दिया जिसमें संघर्ष विराम की अवधि को रविवार तक बढ़ाए जाने की बात कही गई थी। तालिबान ने सैनिकों पर हमले का अपना अभियान गुरूवार से ही शुरू कर दिया था।
 
बुधवार को तालिबान ने इसी प्रांत में 30 सैनिकों की हत्या कर दी थी और एक सैन्य ठिकाने पर कब्जा कर लिया था। काबुल में एक शीर्ष सैन्य अधिकारी ने बताया कि तालिबान बघदिस प्रांत में आठ सुरक्षा नाकों पर कब्जा करने के लिए अभियान चला रहे हैं और उन्होंने दो पर कब्जा भी कर लिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »