18 Apr 2024, 09:22:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आत्मघाती हमले में लीबिया के चार सैनिक शहीद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 3:47PM | Updated Date: Jun 21 2018 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेनगाजी। लीबिया के देरना शहर में आत्मघाती हमले में पूर्वी लीबिया सुरक्षाबलों के चार सैनिक शहीद हो गये। सैन्य प्रवक्ता ने इस हमले की पुष्टि की है। खलिफा हफ्तार लीबिया नेशनल आर्मी के प्रवक्ता अहमद-अल-मिसमारी ने कहा कि आत्मघाती हमलावर गाड़ी में सवार होकर एक सफेद झंडा लेकर सैनिकों की ओर बढ़ा। सैनिकों ने उसको युद्ध क्षेत्र से चले जाने को कहा लेकिन उसने विस्फोटक से भरी गाड़ी को सैनिकों के नजदीक ले जाकर उसमें विस्फोट कर दिया।
लीबिया नेशनल आर्मी पूर्वी लीबिया के देरना शहर को आतंकवादियों से मुक्त करवाने के लिए संघर्ष कर रही है। सेना ने पिछले महीने ही आतंकवादियों और गठबंधन के खिलाफ जमीनी युद्ध शुरू किया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »