25 Apr 2024, 15:46:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी गठबंधन सेना का होदईदाह हवाई अड्डे के बड़े हिस्से पर कब्जा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2018 5:55PM | Updated Date: Jun 20 2018 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अदेन। सऊदी अरब गठबंधन सेनाओं ने यमन के बंदरगाह शहर होदईदाह के हवाई अड्डे के बड़े हिस्से को हाउती विद्रोहियों से मुक्त कराकर नियंत्रण में ले लिया है। संयुक्त अरब अमीरात की समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने कहा कि बंदरगाह के हवाई अड्डा परिसर पर के बड़े हिस्से पर सऊदी की गठबंधन सेना ने नियंत्रण में ले लिया है। 
होउती मीडिया ने कहा है कि गठबंधन सेना ने हवाई अड्डे पर मंगलवार सुबह से 40 हवाई हमले किये हैं। यहां युद्ध बढ़ने से आम नागरिक विस्थापित और घायल हो गये हैं और यमन का लाल सागर बंदरगाह से मदद भेज रही मानवाधिकार एजेंसियों का कार्य बाधित हो रहा है। संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री अनवर गारगश ने बताया, 'हम हवाई अड्डे पर अधिकार कर होउती को सैन्य और मनोवैज्ञानिक झटका देने की कोशिश कर रहे हैं। हम उनको यहां से हटने का निर्णय लेने के लिए थोड़ा समय देना चाहते हैं।' संयुक्त राष्ट्र के यमन में शांति दूत मार्टिन ग्रिफिट ने मंगलवार को होउती से वार्ता के बाद बिना कोई बयान दिये ही राजधानी सना से रवाना हो गये।
सऊदी अरब गठबंधन के सेनाओं के पहले प्रयास में ही सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर पर जीत हासिल करने से तीन वर्षों से जारी संघर्ष में हाउती विद्रोही हार के करीब पहुंच सकते हैं। होदेदाह में हाउती विद्रोहियों की हार से राजधानी सना की रसद आपूर्ति बाधित हो सकती है। फिलहात सना पर हाउती विद्रोहियों का कब्जा है। इस हार के बाद हाउती विद्रोही बातचीत के लिए मजबूर हो सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »