29 Mar 2024, 12:57:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका को बाहर होने की बजाय आगे आना चाहिए: संयुक्त राष्ट्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2018 5:52PM | Updated Date: Jun 20 2018 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जेनेवा। संयुक्त राष्ट्र ने अमेरिका के संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से बाहर निकलने पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा है कि अमेरिका को बाहर होने की बजाय दुनिया में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघनों को देखते हुए अपनी संलग्नता को और अधिक बढ़ाना चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र ने अमेरिका के मानवाधिकार परिषद से बाहर निकलने की अमेरिकी राजदूत निक्की हेली की घोषणा को 'निराशाजनक' बताया है। संयुक्त राष्ट्र के उच्चाधिकारी जैद राद अल हुसैन ने ट्वीट कर कहा, 'दुनिया में हो रहे मानवाधिकार उल्लंघनों को देखते हुए अमेरिका बाहर होने की बजाय अपनी संलग्नता को और अधिक बढ़ाए।' जैद ने सोमवार को 47 सदस्यीय परिषद को दिये गये अपने संबोधन में अमेरिका की मैक्सिको सीमा पर दस्तावेजों के अभाव में विस्थापित बच्चों को उनके माता-पिता से अलग करने की नीति को खत्म करने करने की अपील की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »