19 Apr 2024, 15:23:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पोम्पिओ व लावरोव के बीच सीरिया और कोरिया मुद्दे पर चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2018 4:55PM | Updated Date: Jun 19 2018 4:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। अमेरिका और रूस के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ व सर्गेई लावरोव ने टेलीफोन पर सीरिया तथा कोरियाई प्रायद्वीप की समस्याओं पर चर्चा की। रूस के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि दोनों विदेश मंत्रियों ने रूस और अमेरिका की निकट भविष्य में होने वाली द्विपक्षीय और राजनीतिक बैठकों पर भी बातचीत की।  
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, 'पोम्पिओ ने एक वर्ष पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दक्षिण पश्चिम संघर्ष विराम समझौते पर बनी सहमति के संबंध में अमेरिका की प्रतिबद्धता को दोहराया। पोम्पिओ ने इस बात का भी उल्लेख किया कि रूस और सीरिया के लिए इन समझौतों के साथ बने रहना अत्यंत महत्वपूर्ण है। दोनों देश यह सुनिश्चित करें कि क्षेत्र में किसी भी तरह की एकपक्षीय कार्रवाई न हो।'  विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच सीरिया के अलावा अमेरिका-रूस संबंधों पर भी बातचीत हुई। मंत्रालय ने कोरियाई प्रायद्वीप पर बातचीत का उल्लेख नहीं किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »