18 Apr 2024, 09:58:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पोम्पिओ स्थिति बिगड़ने से पहले जाएंगे उत्तर कोरिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 19 2018 4:53PM | Updated Date: Jun 19 2018 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि वह स्थिति बिगड़ने से पहले वापस उत्तर कोरिया रवाना होंगे और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच 12 जून को सिंगापुर में हुए ऐतिहासिक समझौते में किये गये वायदों पर काम करेंगे।
पोम्पिओ ने यहां एक इकानामिक क्लब में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'किम जोंग उन उत्तर कोरिया के पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण की प्रतिबद्धता को लेकर पूरी तरह से स्पष्ट हैं लेकिन अभी इस पर काफी काम किया जाना बाकी है। अमेरिकी दल इस काम में लगा हुआ है। मैं भी स्थिति बिगड़ने से पहले वापस उत्तर कोरिया रवाना हो जाऊंगा। हम सिंगापुर में हुए ऐतिहासिक समझौते में किये गये वायदों पर काम करेंगे। अगर हम ऐसा करने में कामयाब हुए हम दशकों के खतरे को समाप्त कर पाएंगे।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »