20 Apr 2024, 01:27:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोलिविया में बस दुर्घटना, 12 की मौत 30 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2018 3:42PM | Updated Date: Jun 16 2018 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ला पाज। दक्षिण अमेरिकी देश बोलिविया के दक्षिण-पश्चिम राजमार्ग पर बस के चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी और 30 अन्य घायल हो गये। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पुलिस कमांडर कर्नल व्लादीमिर लजो के हवाले से बताया कि यह दुर्घटना कोचाबाम्बा और पोटोसी के बीच हुई। लजो ने कहा कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और राहत एवं बचाव कर्मी दुर्घटना स्थल से शव को निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हम दुर्घटना के कारण पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं। हमें यह पता लगाना है कि दुर्घटना लापरवाही के कारण हुई या तकनीकी गड़बड़ी से?'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »