29 Mar 2024, 17:40:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राष्ट्रपति ट्रंप के पूर्व प्रचार प्रमुख को जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 16 2018 3:14PM | Updated Date: Jun 16 2018 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका की एक अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व प्रचार प्रमुख पाऊल मैनफोर्ट को साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने तक जेल भेज दिया। उद्योगपति और लंबे समय से रिपब्लिकन पार्टी के लिए काम करने वाले मैनफोर्ट वर्ष 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूस की भूमिका की जांच करने वाले विशेष अधिवक्ता रोबर्ट म्यूलर के निशाने पर रहे हैं। उन पर मुख्यत: वित्तीय गड़बड़ी संबंधित आरोप लगाये गये जिसमें अवैध धन को वैध करने और अमेरिका को धोखा देने के आरोप शामिल हैं। उन पर ये आरोप सिद्ध नहीं हो सके और वह वर्जिनिया स्थित अपने घर में नजरबंद थे। 

विशेष अधिवक्ता रोबर्ट म्यूलर ने पिछले सप्ताह मैनफोर्ट पर साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था लेकिन मैनफोर्ट को इस मामले में बरी कर दिया गया। अब अमेरिका की जिला न्यायाधीश आर्मी बेरमैन जैक्सन ने वाशिंगटन में उनकी जमानत को रद्द करते हुए उसे जेल भेज दिया। जैक्सन ने कहा, 'यह करने की मेरी इच्छा नहीं है लेकिन मैं अपनी आंखें नहीं बंद कर सकती। आपने आपके ऊपर किये गये विश्वास का दुरुपयोग किया है।'

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »