16 Apr 2024, 18:16:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पोम्पिओ ने दक्षिण चीन सागर पर जिनपिंग से की वार्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2018 4:08PM | Updated Date: Jun 15 2018 4:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को कोरियाई प्रायद्वीप के 'पूर्ण, प्रमाणिक और अपरिवर्तनीय परमाणु निरस्त्रीकरण' के प्रति अपने देश के संकल्प से अवगत कराने के साथ ही दक्षिण चीन सागर में चीनी गतिविधियों के प्रति चिंता भी जाहिर की है। 
अमेरिकी विदेश विभाग ने यह जानकारी दी। पोम्पिओ ने बीजिंग में जिनपिंग और अन्य चीनी नेताओं के साथ बैठक में कहा कि अमेरिका क्षेत्र में 'दीर्घकालिक और स्थायी शांति व्यवस्था' चाहता है। विभाग के वक्तव्य में कहा गया, 'पोम्पिओ ने दक्षिण चीन सागर में चौकी के निर्माण और सैन्यीकरण के बारे में हमारी गहरी चिंताओं की पुष्टि की क्योंकि इन गतिविधियों से तनाव और विवादों को बढ़ावा मिलता है। साथ ही व्यापार के मुक्त प्रवाह को खतरे में डालते हैं और क्षेत्रीय स्थिरता को कमजोर करते हैं।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »