29 Mar 2024, 15:46:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ट्रंप प्रतिबंध हटाने पर हुए सहमत: उ.कोरिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2018 4:36PM | Updated Date: Jun 13 2018 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ हुए शिखर सम्मेलन में सुरक्षा गारंटी प्रदान करने के अलावा उसके खिलाफ जारी प्रतिबंध हटाने पर सहमति जताई है। 
केसीएनए के मुताबिक ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के साथ किए जाने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास को समाप्त करने के अलावा उत्तर कोरिया पर लगे हुए अमेरिकी प्रतिबंधों को भी हटाने का वायदा किया है। अमेरिका की ओर से प्रतिबंधों को हटाने को लेकर अभी कोई टिप्पणी नहीं की गयी है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »