26 Apr 2024, 04:10:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

प्रिंस हैरी पत्नी मार्कल संग करेंगे ऑस्ट्रेलिया की यात्रा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2018 4:51PM | Updated Date: Jun 11 2018 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्कल इस वर्ष ऑस्ट्रेलिया, फिजी, टोंगा और न्यूजीलैंड की यात्रा करेंगे। उसी दौरान सिडनी में इन्विक्टस खेलों का आयोजन होगा। केंसिंग्टन पैलेस ने एक वक्तव्य जारी कर आज इस बात की जानकारी दी। 
प्रिंस हैरी ने घायल, बीमार और सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों के लिए 2014 में एक खेल प्रतियोगिता की शुरुआत की थी। इन्विक्टस खेलों का आयोजन इस वर्ष सिडनी में 20-27 अक्टूबर के बीच होगा। 
गौरतलब है कि प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल 19 मई को लंदन के समीप विंडसर कैसल में आयोजित एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधे गए थे। प्रिंस हैरी को महारानी एलिजाबेथ द्वारा ड्यूक ऑफ ससेक्स की उपाधि दी गई है। वहीं, शादी के बाद मेगन मार्कल डचेज ऑफ ससेक्स बन गई हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »