20 Apr 2024, 00:26:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत-संयुक्त राष्ट्र कोष ने दी 22 विकास परियोजनाओं को मंजूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2018 10:21AM | Updated Date: Jun 11 2018 10:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। आर्थिक रूप से कमजोर देशों के दीर्घकालिक विकास के लिए भारत-संयुक्त राष्ट्र कोष ने  25 साझेदार देशों में 22 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। संयुक्त राष्ट्र न्यूज ने यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने भारत-संयुक्त राष्ट्र विकास साझेदारी कोष के पहले वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विकास की दौड़ में पीछे रह गए देशों की सहायता करना कोष का प्रमुख उद्देशय है। भारत ने अगले दशक के लिए 100 मिलियन डॉलर का योगदान दिया है। गुटेरेश ने कहा, भारत का दृष्टिकोण और इस दिशा में निरंतर प्रेरणादायक है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »