25 Apr 2024, 07:26:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

क्यूबा के अमेरिकी दूतावास में दो और कर्मचारी रहस्यमयी बीमारी से पीड़ित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2018 4:44PM | Updated Date: Jun 9 2018 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। क्यूबा स्थित अमेरिकी दूतावास में दो और लोगों की चिकित्सा जांच की जा रही है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। यहां वर्ष 2016 से ही अमेरिकी कर्मचारी और उनके परिवार रहस्यमयी बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं।  
प्रवक्ता ने कहा, 'संभवत: ये नये मामले हैं लेकिन अभी इनकी चिकित्सीय पुष्टि नहीं हो पायी है। चिकित्सा जांच से जुड़ी अन्य कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
अमेरिकी विशेषज्ञ अभी तक यह पता नहीं लगा सके हैं कि अब तक 24 लोगों को अपनी चपेट में लेने वाली इस रहस्यमयी बीमारी के पीछे क्या कारण रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »