19 Apr 2024, 20:36:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

व्यापारिक मुद्दों पर आगे बढ़ा जा सकता है : मैक्रोन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2018 4:42PM | Updated Date: Jun 9 2018 4:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्यूबेक। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात के बाद उन व्यापारिक मुद्दों पर आगे बढ़ा जा सकता है जिन पर अमेरिका और सहयोगी राष्ट्रों के बीच एक राय नहीं है।
जी-7 शिखर सम्मेलन से पूर्व अच्छे संदेशों के आदान-प्रदान के बाद दोनों नेताओं ने समझौतावादी रूख अपना लिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और फ्रांस का विशेष संबंध रहा है, लेकिन व्यापार के मुद्दे पर कभी-कभी इस संबंध की परीक्षा भी होती है। उन्होंने कहा कि मैक्रोन व्यापार के मसले पर बातचीत करने में सहायता कर रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »