20 Apr 2024, 15:15:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूरोपीय संघ ने अमेरिका के साथ सयुंक्त व्यापार मुल्यांकन का दिया प्रस्ताव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2018 4:40PM | Updated Date: Jun 9 2018 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्यूबेक। यूरोपीय संघ आयोग के आयुक्त जीन क्लाउड जंकर ने अमेरिका की स्टील और एल्युमिनियम दरों के विवाद के समाधान के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईयू-अमेरिका के संयुक्त व्यापार मुल्यांकन का प्रस्ताव रखा है। जंकर ने जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान यह प्रस्ताव रखा। वार्ता में मौजूद एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यूरोपीय संघ का मानना है कि व्यापार के आंकड़ों की गलत व्याख्या के कारण यह समस्या पैदा हुई है। 
अधिकारी के अनुसार, 'जंकर ने ट्रंप से कहा कि वह साझा मुल्यांकन के लिए जल्द से जल्द वाशिंगटन आने के लिए तैयार हैं। मैं चाहता हूं कि इस मुद्दे का समाधान मैत्रीपूर्ण ढ़ंग से निकाला जाए।' इसके जवाब ने ट्रंप ने जंकर के प्रस्ताव पर हामी भरी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »