25 Apr 2024, 10:29:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में बम धमाका, एक की मौत, 14 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2018 4:38PM | Updated Date: Jun 9 2018 4:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किरकुक। इराक के किरकुक में बम धमाका होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 14 अन्य घायल हो गये। सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों ने शुक्रवार रात को यह जानकारी दी। 
सूत्रों ने कहा कि बम धमाके शाम को भीड़भाड़ वाले बाजार में अंजाम दिया गया। रमजान के पाक महीने में इस समय मुस्लिम जमकर खरीदारी करते हैं। शहर के एक अन्य क्षेत्र में  विस्फोटक उपकरण में धमाका हुआ जिसमें जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।  इराक के सुरक्षा बलों ने इस बारे कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कतर के अल जजीरा और सऊदी अरब के अल-अरबिया की रिपोर्ट के अनुसार बम धमाके में सात लोगों की मौत हुई है। 
यहां मई में ही संसदीय चुनावों के परिणाम घोषित हुए थे इन चुनावों में कुर्दिश पार्टी की जीत के बाद तुर्क और अरब समुदायों में विवाद उत्पन्न हो गया जिसके कारण किरकुक में तनाव बढ़ा हुआ है। गौरतलब है कि इराक ने दिसंबर महीने में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट पर जीत हासिल करने की घोषणा की थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »