20 Apr 2024, 01:15:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कश्मीर को भारत का हिस्सा बताने वाली किताब पर पाक में पाबंदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2018 10:11AM | Updated Date: Jun 9 2018 10:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। पाकिस्तान के स्कूली बच्चों को सच पढ़ाया जा रहा था कि कश्मीर, भारत का हिस्सा है मगर इसका पता चलते ही बौखलाकर पाकिस्तान ने किताब पर ही पाबंदी लगा दी। दरअसल पंजाब प्रांत के निजी स्कूलों में पढ़ाए जा रहे सामाजिक अध्ययन की किताब में छपे पाकिस्तान के मानचित्र में कश्मीर को भारत का ही हिस्सा दिखाया गया है।

पंजाब पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तक बोर्ड (पीसीटीबी) के प्रबंध निदेशक अब्दुल कय्यूम ने बृहस्पतिवार को एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए पंजाब प्रांत के निजी स्कूलों में चल रही सामाजिक अध्ययन की किताबों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया था। नोटिफिकेशन में कहा गया था कि कक्षा दो, चार, पांच, सात और आठ के सामाजिक अध्ययन की किताबों में विवादित/आपत्तिजनक सामग्री है। 
 
उसमें कहा गया कि सबसे आपत्तिजनक यह है कि पाकिस्तान के मानचित्र में कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया गया है। प्रांत के सभी जिला कार्यकारी अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे निजी स्कूलों के गोदामों से उन किताबों को जब्त कर लें। 
 
बोर्ड ने कहा कि भविष्य में ऐसी गलतियों को रोकने के लिए कोई भी व्यक्ति बोर्ड की अधिकृत मंजूरी के बिना किसी संस्थान में कोई भी ना तो किताब छापा सकेगा, ना प्रकाशित कर सकेगा और ना ही बेच सकेगा। पीसीटीबी ने निजी स्कूलों के प्रशासन और किताब के प्रकाशक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए लाहौर पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »