20 Apr 2024, 10:07:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान के साथ व्यापार संबंधों को बेहतर करने की दिशा में काम: ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2018 4:29PM | Updated Date: Jun 8 2018 4:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ व्हाइट हाउस में बैठक के बाद कहा कि दोनों नेता अमेरिका-जापान के व्यापार संबंधों को बेहतरी करने की दिशा में काम कर रहे हैं। ट्रंप और आबे के बीच गुरुवार को वाशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में बैठक हुई जिसमें आबे ने अमेरिका में जापान के नये निवेश का वायदा किया। 
ट्रंप ने आबे के साथ संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, 'हम काफी बड़ी मात्रा में मौजूद व्यापार असंतुलन को कम करने, अमेरिकी निर्यात के आड़े आने वाले अवरोधों को हटाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं ताकि पारस्परिक लाभ पहुंचाने वाली आर्थिक साझेदारी को प्राप्त किया जा सके।' ट्रंप ने कहा, हम जापान के निवेशकों का अमेरिका में नये उद्यम और फैक्ट्रियां लगाने के लिए प्रोत्साहन और स्वागत करते हैं। आबे ने कहा है कि अमेरिका में जापान के नये उद्यम और फैक्ट्रियां लगायी जाएंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »