19 Apr 2024, 07:07:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस ने पूर्व इराकी शरणार्थी को युद्ध अपराध के संदेह में हिरासत में लिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2018 4:27PM | Updated Date: Jun 8 2018 4:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस ने पूर्व इराकी शरणार्थी को युद्ध अपराध के संदेह में हिरासत में लिया है इसके आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का क्षेत्रीय कमांडर होने की आशंका है। पेरिस के सरकारी वकील कार्यालय ने यह जानकारी दी।
सरकारी वकील कार्यालय ने कहा, इस व्यक्ति की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया गया है। इसकी आपराधिक संलिप्तता, आतंकवादी के रूप में सशस्त्र समूह से जुड़ने और युद्ध अपराध करने के मामले की जांच की जा रही है। फ्रांस टीवी चैनल टीएफ1 ने सबसे पहले इस समाचार की रिपोर्टिंग की। चैनल ने इस संदिग्ध की पहचान अहमद एच (33) के रूप में की है।
मामले की जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इराक के प्रशासन को शक है कि वह राजधानी बगदाद से 100 किलोमीटर दूर तिकरित और समारा क्षेत्र में सक्रिय रहा आईएस का पूर्व क्षेत्रीय कमांडर है। कुछ सूत्रों के अनुसार, आईएस का दावा है कि उसके लड़ाकों ने जून 2014 में इराक की स्पेईचर शिविर पर तैनात सैन्य टुकड़ी के बंधक बनाये गये 1700 सैनिकों की हत्या की है। संदिग्ध के इस जनसंहार में हिस्सेदार होने की आशंका है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »